
अगर आपका जन्म 1, 10 , 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, तब आपका मूलांक 1 है, जिसका आधिपत्य देव सूर्य ग्रह को माना गया है। अब शायद आप जानते ही हो की सूर्य देव ग्रहों के राजा है, जिस वजह से जिन जातकों का जन्म इन तारीखों को हुआ होता है, उनका जीवन राजाओ वाला राजसी देखा जाता है, ऐसे जातको को अक्सर नेतृत्व करना पसंद होता है, और ऐसे जातक हर क्षेत्र में सफल होते हुए भी देखे गए है।
पर कैसा होता है मूलांक 1 वालो का व्यक्तित्व और कैसे रहता है इनका करियर जानने के लिए हमारे आज के आर्टिकल को आखिर तक पढ़े ।
अगर आपकी जन्म तिथि का जोड़ 1 आता है, जैसे उदहारण के लिए अगर आप 28 तारीख को जन्मे है, जिसके अनुसार अगर आपकी जन्म तिथि का जोड़ 2 + 8 =10 आता है, जिसको अगर आप आगे जोड़े 1 + 0 तब आपको उसका जोड़ 1 मिलेगा, ठीक इसी प्रकार अगर आपका जन्म 1, 10, 19, और 28 तारीख को हुआ हो और अगर आपकी जन्म तिथि का जोड़ एक आ रहा है, तब आपके व्यक्तित्व को सूर्य ग्रह दर्शाते है, जिस वजह से ऐसे जातको के अंदर भी कुछ सूर्य ग्रह जैसे ही गुण देखने को मिलते है।
कैसा होता है मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व ?
जैसा हमने आपको पहले भी बताया की मूलांक 1 वाले जातक सूर्य ग्रह से शासित होते है, जिस वजह से इनके अंदर अक्सर सूर्य जैसा तेज़ देखा जाता है, वह बेहद ही सुन्दर और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते है, इसके अलावा इनका सूर्य के भांति ही समाज में नाम भी होता है।
1 मूलांक वाले जातक ज्यादातर निडर, स्वभाव और आत्मविश्वासी देखे गए है, तथा यह एक राजा की तरह ही अपना जीवन जीना पसंद करते है, जिस वजह से अक्सर यह बहुत ही ज्यादा महत्वाकांक्षी देखे गए है।
उन्हें अपनी प्रतिभाओं पर पूर्ण विश्वास होता है, और अपने लक्ष्य को पाने के लिए यह किसी भी हद तक चले जाते है, इसलिए ऐसे जातक बिज़नेस और नौकरियों में बड़े मुकाम पर देखे जाते है।
इसके साथ ही साथ इनकी सोच भी स्वतंत्र होती है, जिस वजह से यह हमेशा समाज से अलग और क्रिएटिव सोच पाते है, जिस कारण अक्सर इनके पास नए - नए विचारों की भरमार रहती है।
कैसा होता है मूलांक 1 वालो का करियर ?
सूर्य से शासित होने की वजह से ऐसे जातक हमेशा उच्च पढ़ाई हासिल करते है और ज्यादातर सरकार सम्बंधित नौकरियों में जैसे आईएएस या फिर आईपीएस में शामिल होते है, इसके अलावा यह नेता बनकर सरकार में भी शामिल हो सकते है
इस मूलांक के लोग बिज़नेस भी बड़ा अच्छा करते है, जिस वजह से रतन टाटा से लेकर मुकेश अम्बानी तक देश के ज्यादातर नामी बिज़नेसमेन इसी मूलांक के देखे गए है।
वही अब बात करते है, की इन्हे कौनसा बिज़नेस करने चाहिए, तो अगर यह ज्वेल्लेरी, गोल्ड, मेडिकल, दवाईयां, कपडे, पेपर और अनाज से सम्बंधित कोई काम करे तो इनको जरूर से ही सफलता मिल सकती है।
मूलांक 1 वालों के लिए कम्पेटिबल नंबर्स
अब अगर हम बात करे की मूलांक 1 वालों को कौनसे नंबर वालो के साथ बिज़नेस, रिलेशनशिप जैसे रिश्ते रखने चाहिए, तो अगर आपके पार्टनर का मूलांक 2 , 3, 5, 7 हैं, तो ऐसे लोग आपकी तरक्की में भागीदार भी बन सकते है, इसलिए आपको हमेशा इन्ही नंबर वालों के साथ पेशेवर और निजी रिश्ते रखने चाहिए।
मूलांक 1 वालो के लिए बेस्ट सलाह
अगर आपका मूलांक 1 है, और आप हमारे ऊपर बताये गए गुणों से मेल खाते है, तब हम आपको बताना चाहेंगे, की आपके लिए केसरिया रंग पहनना ज्यादा लाभ दायक हो सकता है, इसके अलावा अगर आप रूबी रत्न पहन लेते है, तब भी आपको निजी जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है |
वही आपकी जिंदगी के 10,19,28,37,46 वे वर्ष बहुत ज्यादा फलदाई होते है, जिस वजह से अगर आप अपनी जिंदगी के इन वर्षो में कोई बड़े कदम उठाते है या फिर बड़े निवेश करते है, तब आप विशेष लाभ भी कमा सकते है।

