Mobile Logo
Web Logo
अंक ज्योतिष

चंद्र के अंक 2 वाले जातक -मूलांक

TRTarot Radhika• 13 Nov 2024• 5 min read
चंद्र के अंक 2 वाले जातक -मूलांक

अगर आपका जन्म 2, 11, 20, या फिर 29 तारीख को हुआ है , तब आपका मूलांक 2 है, जिसका आधिपत्य देव चन्द्रमा को माना गया है। जिन्हे हम शांति और शीतलता से जोड़कर देखते है और शायद इसलिए ही जिन भी जातको का मूलांक 2 होता है ऐसे लोग अक्सर शांत स्वभाव वाले और दिमागी रूप से समझदार होते है जीवन में इनके फैसलों से आप इनकी समझदारी का अंदाज़ा आसानी से लगा सकते है पर इनका अपनी दिल की बातों को अपने तक ही रखने की आदत के कारण ही अकसर इन्हे प्यार के मामलो में कभी कभी थोड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

पर कैसा होता है मूलांक 2 वालो का व्यक्तित्व और कैसे रहता है इनका करियर, जानने के लिए हमारे आज के आर्टिकल को आखिर तक पढ़े।

अगर आपकी जन्म तिथि का जोड़ ‘2’ आता है, जैसे उदहारण के लिए अगर आप 29 तारीख को जन्मे है, जिसके अनुसार अगर आपकी जन्म तिथि का जोड़ 2 + 9 =11 आता है, जिसको अगर आप आगे जोड़े 1 + 1 तब आपको उसका जोड़ ‘2’ मिलेगा, ठीक इसी प्रकार अगर आपका जन्म 2 , 11, 20, और 29 तारीख को हुआ हो और अगर आपकी जन्म तिथि का जोड़ ‘2’ आ रहा है, तब आपके व्यक्तित्व को चंद्र ग्रह दर्शाते है, जिस वजह से ऐसे जातको के अंदर भी कुछ चंद्र ग्रह जैसे ही गुण देखने को मिलते है।

कैसा होता है मूलांक ‘2’ वाले जातकों का व्यक्तित्व ?

जैसा हमने आपको पहले भी बताया की मूलांक ‘2’ वाले जातक चंद्र ग्रह से शासित होते है, जिस वजह से इनके अंदर अक्सर चंद्र जैसी शीतलता देखने को मिलती है, वह बेहद ही सुन्दर और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते है, जिस वजह से इनके ज्यादातर दोस्त विपरीत लिंग के होते है, इसलिए इन्हे प्यार के मामलो में लक्की कहना गलत नहीं होगा।

2 मूलांक वाले जातक बेहद ही कोमल दिल और भावनात्मक स्वभाव के होते है इसके साथ ही इनके अंदर कलात्मकता की भी कमी नहीं होती जिस वजह से इनका दिमाग ज्यादातर नए नए विचारों से भरा रहता है पर कभी कभी इनका यही गुण उनके फैसले लेने की क्षमता पर भी प्रभाव डालता है जिस वजह से आप अक्सर ऐसे लोगों को जिंदगी के अहम फैसले लेने के वक्त दुविधा की स्थिति में पाएंगे।

इसके साथ ही इस मूलांक के जातक हमेशा रचनात्मकता से भरे रहते है जिस वजह से इनके अंदर नए नए विचारों की हमेशा भरमार रहती है जिसको यह अगर रचनात्मक क्षेत्रों में अगर उपयोग करे तो यह काफी नाम कमा सकते है और कमाते भी है जिसमें सबसे प्रचलित नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है वही अल्का याग्निक, आशा पारेख अन्य नाम है जिनका मूलांक ‘2’ है और इन्होने अपनी इन्हीं बौद्धिक योग्यताओं के दम पर दुनिया में नाम कमाया।

वही इसके अलावा मूलांक ‘2’ वाले जातक इतने शर्मीले और भावुक होते है की किसी के मदद मांगने पर यह आसानी से ना नहीं कर पाते, जिसके बाद यह खुद ही मुसीबतो में फंस जाते है।

मूलांक 2 वाले जातकों के आपसी सम्बन्ध

ज्यादातर घर की छोटी संतान होने के कारण इन्हे लाड प्यार तो खूब मिलता है मगर जब यह उस प्यार और रिश्तो की उम्मीद अपने पार्टनर से करते है तब इन्हे कभी कभी निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है पर यह प्यार इनको अकसर संतान रूप में कन्या प्राप्त होने के बाद बच्चो से प्राप्त हो जाता है जिस वजह से ऐसे जातक हमेशा अपने बच्चो से खूब प्यार करने वाले होते है।

मूलांक 2 वालो का करियर

चंद्र ग्रह से शासित मूलांक ‘2’ वाले जातक को ज्यादातर नौकरियों में बड़े ओहदो पर देखा जाता है क्योकि यह एक अच्छे योजनाकार होते है अब वही अगर हम बात करे की इन्हे किन क्षेत्रों में काम करना चाहिए तो अगर यह खेतीबाड़ी, दूध, पानी से सम्बंधित काम जैसे कुवे खुदवाना या फिर नहर या फिर r .o से सम्बंधित कम करे तो यह लाभ कमा सकते है

वही ऐसे जातको को अपनी रचनात्मकता के कारण गायन, नृत्य और लेखन मैं भी सफल होते देखा गया है पर कौन होते है मूलांक ‘2’ वालों के लिए कम्पेटिबल नंबर्स जिनके साथ यह बिज़नेस से लेकर निजी रिश्ते तक स्थापित कर सकते है.

मूलांक 2 वालों के लिए कम्पेटिबल नंबर्स

अब अगर हम बात करे की मूलांक 2 वालों को कौनसे नंबर वालो के साथ बिज़नेस, रिलेशनशिप जैसे रिश्ते रखने चाहिए, तो अगर आपके पार्टनर का मूलांक 7, 1, 4 , हैं, तो ऐसे लोग आपकी तरक्की में भागीदार भी बन सकते है, इसलिए आपको हमेशा इन्ही नंबर वालों के साथ पेशेवर और निजी रिश्ते रखने चाहिए।

इसके अलावा आपको 5 नंबर वालों के साथ सम्बन्ध बनाने से बचना चाहिए इसके साथ सम्बन्ध बनाना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

हमारी मूलांक 2 वालो के लिए बेस्ट सलाह

अगर आपका मूलांक 2 है, और आप हमारे ऊपर बताये गए गुणों से मेल खाते है, तब हम आपको बताना चाहेंगे, की आपके लिए सफ़ेद रंग पहनना ज्यादा लाभ दायक हो सकता है, इसके अलावा अगर आप मोती रत्न पहन लेते है, तब भी आपको निजी जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है | वही अगर आपके लिए मोती खरीदना थोड़ा मेहेंगा हो रहा है तब आप मून स्टोन को चाँदी धातु में धारण कर सकते है।

इसके अलावा आपकी जिंदगी के 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65 वे वर्ष और महीने की तारीखे बहुत ज्यादा फलदाई होती है, जिस वजह से अगर आप अपनी जिंदगी के इन वर्षो में कोई बड़े कदम उठाते है या फिर बड़े निवेश करते है, तब आप विशेष लाभ भी कमा सकते है। वही आपके लिए शुभ महीने जनवरी फरवरी और जुलाई होते है |

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी जुड़ें अधिक विस्तृत पूर्वानुमान प्राप्त करने के लिए

पहला कॉल/चैट मुफ्त